अमेरिका के 3 एयरपोर्ट्स पर खसरे के मामलों की पुष्टी होने के बाद उन्हें रेड अलर्ट पर रखा गया है। बकौल रिपोर्ट्स, जेएफके इंटरनैशनल एयरपोर्ट (न्यूयॉर्क) पर एक बच्चे में जबकि लॉस ऐंजिलिस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री में खसरे की पुष्टी हुई है। वहीं, वॉशिंगटन डलेस इंटरनैशनल एयरपोर्ट (वर्जीनिया) पर भी इसके एक मामले की पुष्टी हुई है।