खाते में ₹8,000/माह आने की अफवाह के बाद खाता खुलवाने के लिए बेंगलुरु जीपीओ पहुंच रहीं महिलाएं
खाते में ₹8,000/माह आने की अफवाह के बाद रोज़ाना हज़ारों महिलाएं, आईपीपीबी अकाउंट खुलवाने के लिए बेंगलुरु जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) पहुंच रही हैं। भीड़ काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों को इसकी जानकारी वॉट्सऐप ग्रुप्स और लोकल न्यूज़ से मिली थी। डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना नहीं चल रही।