केंद्र सरकार ने घरेलू बाज़ार में खाद्य तेलों और तिलहनों की कीमतों में कमी के लिए 31 मार्च 2021 तक इनके स्टॉक की सीमा तय कर दी है। वहीं, एनसीडीईएक्स प्लैटफॉर्म पर सरसों तेल पर फ्यूचर ट्रेडिंग 8 अक्टूबर से बंद है। दरअसल, घरेलू खुदरा बाज़ारों में खाद्य तेल की कीमतें पिछले साल की तुलना में 46.15% तक बढ़ी हैं।