खाद्य व्यापार मेले के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति पर फेंका गया अंडा
फ्रांस के ल्यों शहर में सोमवार को एक अंतर्राष्ट्रीय खाद्य व्यापार मेले के दौरे के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर अंडा फेंका गया जो उनके कंधे पर जा टकराया। मैक्रों पर अंडा उस वक्त फेंका गया जब वो लोगों के बीच से होकर गुज़र रहे थे। हालांकि, मैक्रों ने कहा, "अगर उसे कुछ कहना है तो वह आ सकता है।"