अमेरिका की फ्लाइट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ठुड्डी के नीचे मास्क पहने हुए महिला खाना खाते समय मास्क नहीं पहनने पर 80-वर्षीय व्यक्ति को थप्पड़ मारते और उस पर थूकती हुई दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि क्रू महिला को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।