खाने की कोई व्यवस्था नहीं है, बाहर मारपीट हो रही है: किर्गिस्तान में संकट के बीच भारतीय छात्र
किर्गिस्तान में विदेशी छात्रों पर हुए हमले के बाद वहां पढ़ाई कर रहे ओमेंद्र सिंह नामक भारतीय छात्र ने बताया है, "स्थिति नियंत्रण में नहीं है। फ्लैट के अंदर सुरक्षित हैं लेकिन बाहर निकलते ही मारपीट शुरू हो रही है।" ओमेंद्र ने खाने की व्यवस्था को लेकर कहा, "कोई व्यवस्था नहीं है। लोकल जानकार हैं, बस वही पहुंचा रहे हैं।"