खाने के 2 घंटे के भीतर मस्तिष्क में पहुंच सकता है माइक्रोप्लास्टिक: अध्ययन
अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम के चूहों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक, खाने के बाद 2 घंटे के भीतर माइक्रोप्लास्टिक मस्तिष्क में पहुंच सकता है। शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए 6 चूहों पर रिसर्च की जिनमें से 3 चूहों को पॉलीस्टाइरिन का सिंगल डोज़ दिया गया और 2 घंटे बाद उनके दिमाग में माइक्रोप्लास्टिक मिले।