खाने में कॉकरोच मिलने के बाद हैदराबाद में रेस्टोरेंट को मिला ग्राहक को ₹30,000 देने का आदेश

हैदराबाद में ज़िला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बिरयानी में ज़िंदा कॉकरोच मिलने के बाद एक रेस्टोरेंट को मुआवज़े और कानूनी खर्च के तौर पर ग्राहक को ₹30,000 देने का आदेश दिया है। दरअसल, ग्राहक ने सितंबर 2021 की इस घटना के बाद रेस्टोरेंट से मामले की शिकायत की थी लेकिन रेस्टोरेंट ने आरोपों को स्वीकार नहीं किया था।