सुनील शेट्टी ने एलएसजी के कप्तान के.एल. राहुल के शतक बनाने के बाद उंगलियों से कान ढककर जश्न मनाने की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में शेयर की है। उन्होंने कैप्शन लिखा, "अपने 100वें मैच में शतक। खामोशी के बीच मेहनत करो, सफलता को शोर मचाने दो।" अथिया शेट्टी ने भी दिल वाली इमोजी के साथ राहुल की तस्वीर शेयर की है।