खारकीव में प्रशासनिक इमारत के पास गिरी रूसी मिसाइल, यूक्रेनी सरकार ने शेयर किया वीडियो
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव की प्रशासनिक इमारत के पास रूसी मिसाइल के गिरने का वीडियो शेयर किया है। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा, "रूस युद्ध में अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी कानून का उल्लंघन कर रहा है। नागरिकों की हत्या और नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट कर रहा है...बड़े शहर रूस के मुख्य टारगेट हैं।"