खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर (पाकिस्तान) में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय वह मॉर्निंग वॉक कर रहा था। अलगाववादी संगठन दल खालसा के नेता कंवर पाल सिंह ने परमजीत की हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे हथियारबंद दो लोगों ने गोली मारी है।