राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुसार, कनाडा स्थित खालिस्तानी नेताओं और गैंगस्टर्स ने भारत में जबरन वसूली व तस्करी से अर्जित पैसों को यॉट, फिल्मों और कनाडाई प्रीमियर लीग में निवेश किया है। इसके अलावा, थाईलैंड के क्लबों व बार में भी निवेश किया गया है। एनआईए ने मामले में मार्च में 14 लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया था।