खास वेंटिलेटर का ट्रायल किया था ताकि मुझमें लंबे समय तक कोविड-19 लक्षण न रहे: वॉर्न
पूर्ण रूप से टीकाकरण के बावजूद कोविड-19 से संक्रमित होने वाले आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने खुलासा किया है कि उनमें लंबे समय तक के लिए कोविड-19 लक्षण विकसित न हो इसलिए उन्होंने विशेष वेंटिलेटर का ट्रॉयल किया था। उन्होंने कहा, "मैं वेंटिलेटर पर था...लेकिन यह आपातकालीन वेंटिलेटर नहीं था...मुझे सांस की समस्या या अन्य कोई लक्षण नहीं थे।"