खिलाड़ियों को चोट से बचाने और पिचों पर फोकस होगा: नवनियुक्त बीसीसीआई चीफ रॉजर बिन्नी
बीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष रॉजर बिन्नी ने कहा कि उनका फोकस खिलाड़ियों को चोट से बचाने और भारतीय पिचों पर होगा। उन्होंने कहा, "टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने से टीम की पूरी योजना पर असर पड़ा।" वहीं, निवर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बिन्नी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "बीसीसीआई सही हाथों में है।"