खिलाड़ी, कोच व हाई प्रोफाइल लोग पुजारा को 'स्टीव' बुलाते थे: यॉर्कशायर में नस्लवाद पर रफीक

यॉर्कशायर काउंटी क्लब में नस्लवाद को लेकर अपनी गवाही के दौरान पूर्व क्रिकेटर अज़ीम रफीक ने कहा है कि खिलाड़ी, कोच, स्टाफ, कमेंटेटर और कई हाई प्रोफाइल लोग चेतेश्वर पुजारा को 'स्टीव' बुलाते थे। रफीक ने कहा, "जैक ब्रूक्स ने इसकी शुरुआत की थी।" बकौल रफीक, पुजारा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह 'स्टीव' कहलाना पसंद नहीं करेंगे।