खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद आईपीएल टीमों के पर्स में कितने रुपए बचेंगे?

अगर कोई आईपीएल टीम मेगा नीलामी से पहले किसी खिलाड़ी को रिटेन नहीं करती है तो उसके पर्स में ₹90 करोड़ रहेगा। टीम द्वारा 1 खिलाड़ी रिटेन करने पर पर्स में ₹76 करोड़ रह जाएगा। 2 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पर्स में ₹66 करोड़ होगा जबकि टीम 3 खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसके पास ₹57 करोड़ बचेगा।