खुद की कोई संतान न होने पर पंजाब में शख्स ने 2 साल के बच्चे का किया अपहरण, हुआ गिरफ्तार

डेरा बस्सी (पंजाब) से 21 नवंबर को पार्क में खेल रहे 2-वर्षीय बच्चे का कथित तौर पर अपहरण करने के आरोप में बिहार निवासी राजेश पासवान नामक मज़दूर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस के अनुसार, खुद की संतान न होने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।