राजस्थान रॉयल्स के 20-वर्षीय ऑल-राउंडर रियान पराग ने कहा है, "मैं खुद की बहुत अधिक तारीफ नहीं करना चाहता...लेकिन मुझे लगता है कि मैं न केवल राजस्थान रॉयल्स के लिए...बल्कि आने वाले वर्षों में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बन सकता हूं।" उन्होंने कहा, "मेरे पास सभी स्किल्स हैं...मेरे पास न केवल बल्लेबाज़ी...बल्कि फील्डिंग और गेंदबाज़ी का भी हुनर है।"