खुद के लगाए पेड़ से लटके मिले पीडीएस में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले पर्यावरणविद

कर्नाटक के दावणगेरे ज़िले में सार्वजनिक वितरण की दुकान (पीडीएस) में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले 68-वर्षीय पर्यावरणविद ने खुद के लगाए पेड़ से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीडीएस में चल रहीं अनियमितताओं की शिकायत करने पर उन्हें धमकी मिली थी और ज़लील किया गया था जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।