खुद के साथ शादी करने वाली मॉडल ने की तलाक की घोषणा, कहा- किसी खास से मिली

ब्राज़ीलियाई मॉडल क्रिस गैलेरा इस साल सितंबर में खुद के साथ शादी करने के 90 दिनों के बाद 'खुद को तलाक' दे रही हैं। उनके मुताबिक, 'किसी खास से मिलने' के बाद उन्होंने 'प्यार में विश्वास करना शुरू कर दिया' है। 33-वर्षीय ने खुद के साथ शादी करने से पहले कहा था कि वह 'पुरुषों पर भरोसा कर थक गईं'।