उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने प्रतीक मिश्रा नामक एक शख्स को 250 से अधिक लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने से ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसने खुद को आईएएस/आईपीएस अफसर बताकर लोगों को आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) में नौकरी दिलाने के बहाने से ठगी की। आरोपी के पास से फर्ज़ी आईपीएस आईडी कार्ड और नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं।