केंद्र सरकार ने उन इंस्टाग्राम अकाउंट्स को लेकर अलर्ट जारी किया है जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट होने का दावा कर रहे हैं। सरकार ने इन अकाउंट्स को 'फर्ज़ी' बताते हुए कहा, "इंस्टाग्राम पर इसरो का आधिकारिक अकाउंट 'isro.dos' के नाम से है। प्रामाणिक जानकारी के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट 'https://isro.gov.in' पर जाएं।"