इंदौर (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का सब-इंस्पेक्टर बताने वाले छत्तीसगढ़ के एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शख्स ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर 7 शादियां की थीं जिनमें से 3 महिलाओं ने उसे तलाक दे दिया जबकि 2 ने उस पर रेप का केस दर्ज करवाया है।