खुद को पटना हाईकोर्ट का जस्टिस बताकर बिहार डीजीपी को फोन करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने खुद को पटना हाईकोर्ट का जस्टिस बताकर डीजीपी को फोन करने के मामले में एक शख्स और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने डीजीपी को कथित तौर पर फोन कर आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ शराब माफिया के साथ मिलीभगत के एक मामले को बंद करने को कहा था।