खुद को पुलिसकर्मी बताकर विधायक से ₹5 लाख मांगने के आरोप में मुंबई में शख्स गिरफ्तार
मुंबई में खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर शिवसेना विधायक सुनील प्रभु से ₹5 लाख की मांग करने के आरोप में निशांत नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। निशांत ने दावा किया था कि उसने विधायक प्रभु के कहने पर हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल अधिकारी, निशांत के खिलाफ 35+ केस दर्ज हैं