झुंझुनू (राजस्थान) में खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाले एक शख्स ने शनिवार को एक पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। घटना से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप स्टेटस में कथित तौर पर लिखा था, "5 मिनट बाद...इंदिरा गांधी की मूर्ति टूटेगी…कोई रोक सके तो रोक ले।" पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।