खुद को भगवान का अवतार बताने को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बिहार के कोर्ट में परिवाद दायर
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा खुद को 'भगवान हनुमान का अवतार' कहे जाने को लेकर उनके खिलाफ मुज़फ्फरपुर (बिहार) के कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में यह परिवाद एक अधिवक्ता ने दायर किया है जिसपर 10 मई को सुनवाई होगी। गौरतलब है, धीरेंद्र 5-दिवसीय कार्यक्रम के लिए 13 मई को बिहार आएंगे।