विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन अच्छी तैयारी, राष्ट्रीय एकजुटता और रूस की गलतियों के कारण खुद से बेहतर रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोक पाया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने अपने इलाके की जानकारियों का फायदा उठाया, जिसे रूस ने कमतर आंका था। बकौल विशेषज्ञ, रूस की ग्राउंड और एयर फोर्सेज़ में भी तालमेल नहीं था।