खुद से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर इस्तांबुल में घूमता दिखा कुत्ता

सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर खुद से इस्तांबुल (तुर्की) में घूमते 'बोजी' नामक एक कुत्ते के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। बोजी की ट्रिप्स एक माइक्रोचिप के ज़रिए रिकॉर्ड की जा रही हैं और वह फेरी, सबवे-ट्रेन्स व ट्राम में यात्रा करता है। इस्तांबुल मेट्रो की आयलिन ईरोल ने बताया, "वह जानता है कि कहां उतरना है।"