खुदरा महंगाई दर जनवरी 2022 में बढ़कर 6.01% हुई, सात महीनों में सबसे ज्यादा
सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-2022 में खुदरा महंगाई दर 7-महीने के उच्चतम स्तर 6.01% पर पहुंच गई है जो रिज़र्व बैंक के महंगाई मापने के अपर लिमिट (6%) से ज़्यादा है। दिसंबर-2021 में खुदरा महंगाई दर 5.66% थी। इससे पहले आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि जनवरी में महंगाई दर 6% के करीब रहेगी।