inshorts

खुदाई के दौरान एमपी में मज़दूरों को मिले सोने के 86 सिक्के, उन्होंने आपस में बांटे

धार (एमपी) में खुदाई के दौरान मिले सोने के 86 सिक्कों को चुराने के आरोप में 8 मज़दूरों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल एएसपी, मज़दूरों ने पुलिस को सूचित किए बिना सिक्कों को आपस में बांट लिया था जो पुरातात्विक महत्व के हो सकते हैं। बकौल खबर, इन सिक्कों की कुल कीमत ₹1 करोड़ से अधिक हो सकती है।