खुशहाल देशों की ताज़ा सूची में पड़ोसी देशों की भारत के मुकाबले क्या है रैंकिंग?
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 में कुल 143 देश शामिल किए गए हैं जिसमें भारत 126वें स्थान पर है। इस रिपोर्ट में चीन 60वें, नेपाल 93वें, पाकिस्तान 108वें, म्यांमार 118वें, श्रीलंका 128वें, बांग्लादेश 129वें और अफगानिस्तान 143वें स्थान पर है। इसमें भूटान और मालदीव शामिल नहीं हैं। पिछले साल भी भारत 136 देशों की इस रिपोर्ट में 126वें स्थान पर था।