कानपुर (उत्तर प्रदेश) में खून से लथपथ महिला के तड़पने के बीच एक पुलिसकर्मी द्वारा रजिस्टर में उसकी जानकारी नोट करने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला को उसके प्रेमी ने चाकू मारा था। पुलिस ने स्पष्टीकरण में कहा, "संवेदनहीनता की बात गलत है...नाम, पता व आवश्यक जानकारी नोट कर पीड़िता को तत्काल अस्पताल भेजा गया।"