खेत बेचकर पत्नी को पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगने के बाद मांग रही तलाक: यूपी का शख्स

बस्ती (उत्तर प्रदेश) के अमित कुमार नामक शख्स ने कहा है कि उसने खेत बेचकर पत्नी को नर्सिंग का कोर्स करवाया लेकिन अब सरकारी नौकरी लगने के बाद वह तलाक मांग रही है। अमित ने पत्नी द्वारा एक परिचित से उसकी पिटाई करवाने का आरोप लगाया है। वहीं, पत्नी ने भी अमित पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है।