खेलते-खेलते गुजरात में 7वीं मंज़िल से गिरने से 2 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
सूरत (गुजरात) में एक रिहायशी इमारत की 7वीं मंज़िल से गिरकर 2-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है और घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बच्चे को उसकी घरेलू सहायिका रिश्तेदार 7वीं मंज़िल पर लेकर गई थी जहां कॉमन पैसेज एरिया में ग्रिल के पास खेलते वक्त बच्चा नीचे गिर गया था। बच्चे की मां भी घरेलू सहायिका है।