लेवर कप में रॉजर फेडरर के करियर के आखिरी मैच के बाद विराट कोहली ने फेडरर और राफेल नडाल की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों रोते हुए दिख रहे हैं। कोहली ने लिखा, "किसने सोचा था...प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के लिए ऐसा महसूस कर सकते हैं...यही खेल की खूबसूरती है...मेरे लिए...खेलों से जुड़ी यह...अब तक की सबसे खूबसूरत तस्वीर है।"