गैंगरेप पीड़िता का मंगेतर ने नहीं छोड़ा साथ, यूपी में रचाई शादी

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में गैंगरेप पीड़िता के साथ उसके मंगेतर ने शादी रचा ली है। शादी के बाद नवदंपति ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से परहेज किया। हालांकि, उनके परिवारवालों ने कहा कि जो हुआ उसे याद नहीं करना चाहते व बेटा-बहू दोनों खुश हैं। घटना अप्रैल में हुई व तीन आरोपी गिरफ्तार हो गए थे।

Load More