गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी करवाने में मदद करने वाले को अमेरिका देगा ₹48 लाख

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित प्रमुख सदस्यों में शामिल सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर $50,000 (₹48-लाख) तक के इनाम की घोषणा की है। इसके अलावा 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में गैंग से कथित रूप से जुड़े 24 लोग पकड़े गए हैं।