inshorts

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़ा कुख्यात अपराधी नसीम दुर्रानी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर 15-20 गोलियां मारकर युवक की हत्या करने का आरोपी और दाऊद इब्राहिम (डी-कंपनी) से जुड़ा नसीम दुर्रानी को नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर (यूपी) में मार गिराया है। दुर्रानी के खिलाफ हत्या, लूट और हत्या के प्रयास सहित लगभग 25 मामले दर्ज थे। उसपर ₹50,000 का इनाम घोषित था।