गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका में पुलिस ने हिरासत में लिया: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को कैलिफोर्निया (अमेरिका) में पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच (मुंबई पुलिस) द्वारा अनमोल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू किए जाने के कुछ सप्ताह बाद उसे हिरासत में लिया गया है। अनमोल ऐक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वॉन्टेड है।