गोंडा की वजह से है अयोध्या, यहां का इतिहास अयोध्या से सुंदर है: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कैसरगंज (यूपी) के पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है, "जितना सुंदर इतिहास गोंडा का है, उतना सुंदर इतिहास अयोध्या का नहीं है।" उन्होंने कहा, "हमें मंदिर उद्घाटन का न्यौता नहीं आया...हम अयोध्या को अपना मानते रहेंगे...अयोध्या अगर है तो गोंडा की धरती की वजह से है।"