गाज़ियाबाद (यूपी) पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो गे डेटिंग ऐप के ज़रिए युवकों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूल रहा था। एक पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने ऐप पर दोस्ती कर उसे सेक्सुअल ऐक्टिविटी का लालच दिया और एक फ्लैट पर बुलाकर उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया व ब्लैकमेल कर ₹1.40 लाख की वसूली की।