सनराइज़र्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड आईपीएल में गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 575 गेंदें खेलकर आईपीएल में 1,000 रन पूरे किए हैं। गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड आंद्रे रसल के नाम है जिन्होंने 545 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।