गांधी जयंती पर छुट्टी, शेयर मार्केट 3 दिन बाद खुलेगा; आज सोने-चांदी की ट्रेडिंग भी नहीं होगी
2 अक्टूबर (शुक्रवार) को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर शेयर बाज़ार (BSE और NSE) में कारोबार बंद रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण अब बाज़ार तीन दिन बाद ही खुलेगा। इसके अलावा, कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोने-चांदी की ट्रेडिंग बंद है। अगली ट्रेडिंग छुट्टी 20 अक्टूबर को दशहरा पर होगी।