गांधीजी भी उत्तराखंड के कौसानी से हो गए थे मंत्रमुग्ध, कहा जाता है- मिनी स्विट्ज़रलैंड
महात्मा गांधी ने कौसानी (उत्तराखंड) में 1929 में 12 दिन बिताए थे जहां उन्होंने भगवद गीता के अनासक्ति योग पर अपनी मशहूर कमेंट्री भी लिखी थी। कौसानी एक हिल स्टेशन है जिसे 'भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड' भी कहा जाता है। इसके प्राकृतिक सौंदर्य पर महात्मा गांधी मोहित हुए थे। जिस जगह गांधीजी रुके थे उसे अनासक्ति आश्रम कहा जाता है।