inshorts

गो फर्स्ट एयरलाइन के वापस आने के सभी रास्ते बंद, लिक्विडेशन होगा शुरू

नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने कर्ज़ में डूबी गो फर्स्ट एयरलाइन के लिक्विडेशन को मंज़ूरी दे दी है। यह एयरलाइन मई-2024 में बंद हो गई थी। इसके बाद एयरलाइन ने दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन दिया था। तमाम कोशिशों के बावजूद इसे खरीदने के लिए अच्छे प्रस्ताव नहीं आने पर बैंकों ने इसे लिक्विडेशन में डालने का फैसला लिया था।