अगर आपके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर गांव में पक्का मकान है तो शहर में घर खरीदने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-Urban) का लाभ नहीं मिलेगा। 2029 तक लागू इस योजना के तहत परिवार के पास देश में कहीं भी पक्का घर नहीं होना चाहिए और उसे EWS, LIG या MIG वर्ग में आना ज़रूरी है।