गांव में ही शादी करने पर होगा बहिष्कार, पंजाब के गांवों ने पारित किया प्रस्ताव

फरीदकोट (पंजाब) में कोटकपूरा क्षेत्र के सिरसारी और अनोकपुरा गांवों की पंचायतों ने एक ही गांव में शादी करने वालों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, यदि एक ही गांव के कोई युवक-युवती शादी करते हैं तो उनका बहिष्कार किया जाएगा। इससे पहले लुधियाना और बठिंडा के गांवों ने भी ऐसा प्रस्ताव पारित किया था।