गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताया, गर्भावस्था के दौरान UTI होने के कारण और उसके लक्षण
फरीदाबाद में मारेंगो एशिया अस्पताल में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर श्वेता मेंदीरत्ता के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) होना आम बात है। बकौल डॉक्टर, हॉर्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण यूरिनरी ट्रैक्ट में शिथिलता, फैलते गर्भाशय द्वारा ब्लैडर पर दबाव और यूरिन में अतिरिक्त ग्लुकोज़ यूटीआई के कारण हैं। पेशाब करने के दौरान जलन, दुर्गंध, पेल्विक दर्द आदि इसके लक्षण हैं।