गुकेश की जीत पर 'चाउमीन और सांभर' वाली हेडलाइन के लिए हुई फ्री प्रेस जर्नल की आलोचना

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन पर भारत के गुकेश डी की जीत पर एक हेडलाइन को लेकर 'फ्री प्रेस जर्नल' पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने रेसिस्ट टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। एक यूज़र ने लिखा, "खेल के इतिहास की सबसे घटिया हेडलाइन।" प्रकाशन ने गुकेश की जीत पर लिखा था, "सांभर ने चाउमीन को मात दी।"